शो >> नॉलेज ऑन स्फीयर शो (केओएस)
“नॉलेज ऑन स्फीयर शो (के.ओ.एस.)” एक कक्ष-आकारकी अत्याधुनिक वैश्विक प्रदर्शन प्रणाली है, जिसमें कंप्यूटर एवं वीडियो प्रोजेक्टरों की सहायता से ग्रहों से संबंधित वैज्ञानिक आँकड़ों को लगभग छह फुट व्यास वाले गोले पर प्रदर्शित किया जाता है, जो एक विशाल एनिमेटेड ग्लोब का आभास देता है। यह एक प्रभावी शैक्षिक साधन है, जिसका उद्देश्य सभी आयु वर्ग के दर्शकों को पृथ्वी प्रणाली विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरलता एवं रोचकता के साथ समझाना है।इस गोलाकार मंच पर वायुमंडलीय तूफानों, जलवायु परिवर्तन तथा महासागरीय तापमान जैसी प्रक्रियाओं के गतिशील एवं एनिमेटेड दृश्य प्रदर्शित किए जाते हैं, जिससे पर्यावरणीय तंत्र की जटिल प्रक्रियाओं को सहज, बोधगम्य एवं अत्यंत आकर्षक रूप में समझाया जा सके।
स्थान: द्वितीय तल
अवधि: 25 मिनट
क्षमता: 100 व्यक्ति
समय: सुबह 11:00 बजे, सुबह 11:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे, दोपहर 2:00 बजे, दोपहर 3:00 बजे, दोपहर 4:00 बजे, शाम 5:00 बजे


