शो >> होलो शो
होलोग्राफिक थिएटर में प्रदर्शन हेतु लगभग 15 मिनट की अवधि की “हमारे शरीरतंत्र” शीर्षक से एक लघु फिल्म विकसित की गई है। इस फिल्म में त्वचा तंत्र से लेकर प्रजनन तंत्र तक मानव शरीर के सभी ग्यारह तंत्रों को समाहित किया गया है। यह फिल्म दर्शाती है कि किस प्रकार ये सभी तंत्र एक-दूसरे के पूरक के रूप में कार्य करते हुए शरीर के समुचित एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित करते हैं।इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य जनसामान्यको मानव शरीर की आंतरिक कार्यप्रणाली के बारे में शिक्षित एवं जागरूक करना है।इसके साथ ही, यह भी अपेक्षा/आशा की जाती है कि यह हमारे युवा आगंतुकों को शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) एवं शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी)के अध्ययन के प्रति प्रेरित करेगी।यह एक विशेष रूप से निर्मित फिल्म है, जिसमें उन्नत 3डी डिजिटल मॉडल्स एवं एनिमेशन का उपयोग किया गया है, जिसे बिना किसी विशेष चश्मे (गॉगल्स)के इस थिएटर में देखा जा सकता है।
स्थान: चौथा तल
अवधि: 15 मिनट
क्षमता: 50 व्यक्ति
समय: सुबह 10:30, सुबह 11:15, दोपहर 12:00, दोपहर 12:30, दोपहर 2:15, दोपहर 3:00, शाम 4:15, शाम 4:45

