राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
(राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक इकाई)
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
A Unit of National Council of Science Museums

शो >>  विज्ञान शो

प्रदर्शक द्वारा किसी विशिष्ट विषय पर आधारित रोमांचक प्रयोगों का प्रभावशाली प्रदर्शन एवं व्याख्या की जाती है, जिनके परिणाम अत्यंत आश्चर्यजनक एवं मनोरंजक होते हैं। “अनएक्सपेक्टेड साइंस” कार्यक्रम के अंतर्गत भौतिकी आधारित इंटरैक्टिव प्रयोगों के माध्यम से‘बरनौली सिद्धांत, भारहीनता, दाब, गुरुत्व केंद्र आदि महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सरल, रोचक एवं व्यावहारिक रूप में समझाया जाता है। “सुपर कोल्ड शो” में द्रव नाइट्रोजन के उपयोग से किए जाने वाले अद्भुत एवं आकर्षक प्रयोग दर्शकों को विज्ञान की नई दुनिया से परिचित कराते हैं। वहीं “साउंड शो” में ध्वनि से संबंधित सिद्धांतों को इंटरैक्टिव प्रयोगों के माध्यम से अत्यंत प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जाता है।
इसके अतिरिक्त “किचन केमिस्ट्री” एवं “फन विद केमिस्ट्री” जैसे कार्यक्रमों में रसोई में उपलब्ध साधारण सामग्री तथा सामान्य रसायनों के माध्यम से किए जाने वाले प्रयोगों द्वारा रसायन विज्ञान को सहज, मनोरंजक एवं अनुभवात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाता है, जिससे विज्ञान सीखने की प्रक्रिया और अधिक रोचक एवं प्रभावशाली बन जाती है।
 
स्थान: द्वितीय तल
अवधि: 30 मिनट
क्षमता: 50 व्यक्ति
समय: सुबह 10:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे, दोपहर 3:00 बजे, दोपहर 3:45 बजे, शाम 4:00 बजे
यात्रा की योजना बनाएं