राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
(राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद की एक इकाई)
राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली
A Unit of National Council of Science Museums

हमारे बारे में >>  हम कौन हैं?

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली विश्व के सबसे विशाल विज्ञान केंद्रों/संग्रहालयों नेटवर्क “राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् (रा.वि.सं.प.)” का एक गौरवशाली एवं महत्त्वपूर्ण अंग है। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् , संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है, जिसकी स्थापना 4 अप्रैल, 1978 को की गई थी।आज यह संस्था देशभर में फैले 25 विज्ञान केंद्रों एवं संग्रहालयों के माध्यम से विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।विज्ञाननगरी, कोलकाता; बिड़ला औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय (बि.औ.प्रौ.सं.), कोलकाता; नेहरू विज्ञान केंद्र, मुंबई; विश्वेश्वरैया औद्योगिक एवं प्रौद्योगिकी संग्रहालय (वि.औ.प्रौ.सं.), बेंगलुरु तथा राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली — रा.वि.सं.प.के राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख केंद्र हैं।इन सभी राष्ट्रीय केंद्रों के अंतर्गत क्षेत्रीय केंद्र तथा जिला स्तरीय केंद्र कार्यरत हैं, जिन्हें “उपग्रह इकाइयां” कहा जाता है।
यात्रा की योजना बनाएं