Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Online Ticket Booking
NSCD-TV-
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली

पूर्व-ऐतिहासिक जीवन

पूर्व – ऐतिहासिक जीवन दीर्घा:

पूर्व – ऐतिहासिक जीवन प्रदर्शनी दीर्घा उस दुनिया कि झलक है जो अब से लाखों वर्षों पहले अस्तित्व में थी, जिसमें से अधिकांश प्रजातियों अब तक विलुप्त हो चुकी हैं। विभिन्न जीवनकल के चुने हुए ३५ प्रजातियों जैसे ट्र्लोबिट्स, विशालकाय बिच्छुओं, पक्षी, भीमकाय डायनासोर और निएंडरथल इंसान को कृत्रिम माहौल, विशेष प्रकाश और ध्वनि प्रभाव के साथ इस गैलरी में प्रस्तुत किया गया है। यहाँ अधिकतम प्रदर्शित प्रजाति विद्युत एनिमेटेड(Pneumatically Animated) हैं, जो प्रदर्शनी स्थान को एक नया आयाम देती हैं। यह प्रदर्शनी पृथ्वी की उत्पत्ति, भूमि का बनना, भूवैज्ञानिक परिवर्तन जो धरती पर हुआ हज़ारो सालो से, वातावरण की उत्पत्ति, पानी मे जीवन की उत्पत्ति, भूमि पर जीवन का विस्तार, पूर्व जीवन के रूप, पूर्व जीवन का सामूहिक ख़ात्मा होना इत्यादि पर दृष्टि डालती है। यह प्रदर्शनी कई मन झींझोर देने वाले सवालों के जवाब देने की कोशिश करती है जो हम हर समय पूछते हैं, कि कैसे हमारे ग्रह पर जीवन की उत्पत्ति हुई? इसकी उत्पत्ति कहाँ हुई? हमारे पूर्वज कौन थे? क्या दूसरे ग्रहों पर जीवन हैं? क्या आदमी जीवित रहेगा इत्यादि.