Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors
Online Ticket Booking
NSCD-TV-
Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली

कौन हैं हम

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली, भारत सरकार द्वारा संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत 4 अप्रैल 1978 को स्थापित एक स्वायत्तशासी समिति, विश्व में नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम्स (NCSM) के नाम से ज्ञात विज्ञान केंद्रों/ संग्रहालयों के विशाल नेटवर्क का एक भाग है। आज, यह भारत भर में फैले 27 विज्ञान केंद्रों/संग्रहालयों की व्यवस्था कर रही है। साइंस सिटी, कोलकाता, बिरला इन्डस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम (BITM), कोलकाता, नेहरु विज्ञान केंद्र, मुंबई, विस्वेस्वरैया इन्डस्ट्रियल एंड टेक्नोलॉजी म्यूजियम (VITM), बंगलुरू और राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, दिल्ली, एनसीएसएम के राष्ट्रीय स्तर के केंद्र हैं। सबके अपने क्षेत्रीय केंद्र और जिला स्तर के केंद्र हैं जिन्हें सैटेलाइट यूनिट्स (SUs) कहते हैं।

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, उत्तरी क्षेत्र का मुख्यालय है। रीजनल साइंस सिटी, लखनऊ और कुरूक्षेत्र पैनोरमा एंड साइंस सेंटर इसके अधिकार में हैं। एक नवीन विज्ञान केंद्र पालमपुर, हिमाचल प्रदेश में बन रहा है जो निकट भविष्य मेँ जनता की सेवा मेँ समर्पित हो सकता है।